Janbhagidari Samiti

जनभागीदारी समिति का कार्य विवरण:-

शासकीय पोलीटेक्निक कालेजो मे जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उनके स्थानीय प्रबंधक को एक समिति का सौपा जाना सुनिश्चित किया गया। यह समिति "मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973" के अंतर्गत शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय बालाघाट वार्ड नम्बर 33 तह. बालाघाट जिला-बालाघाट मे स्थित है। जिसका मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 (सन् 1973 का क्रमांक- 44) के अधीन 22.01.2003 को पंजीयित किया गया है।

जनभागीदारी समिति के अन्तर्गत निम्नसमितियों का गठन किया जाता है।

  • 1. सामान्य परिषद
  • 2. प्रबंध समिति
  • 3. वित्तसमिति

साधारणतः सामान्य परिषद की बैठक वर्ष मे दो बार होती है।आवश्यकतानुसार परिषद की विशेष बैठक भी बुलाई जा सकती है परिषद निति निर्धारण के साथ पोलीटेक्निक की गतिविधियो की सामान्य रुप से देखरेख करती है।
सामान्य परिषद के अतिरिक्त के कार्य-कलापो के समुचित प्रबंधन के लिये प्रबंध समिति एवं वित समिति होती है।

जनभागीदारी समिति के मुख्य उदेश्य:-

  • 1.संस्था के पाठ्यक्रमों की पाठयचर्चा के अनुसार प्रयोगशालाओ मे अध्ययन प्रशिक्षण के लिये आधुनिक उपकरण उपलब्घ कराना।
  • 2. भारतसरकार के तकनीकी शिक्षा गुणवता सुधार कार्यक्रम; ज्म्फप्च्द्ध के माध्यम से संस्था का चुहुमुखी विकास जिसम सामुदायिक सेवाये एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्रियाकलाप सम्मिलित है।
  • 3.छात्रा और शिक्षको को पठन-पाठन के लिय पुस्तके, तकनीकी पत्रिकाये (टेक्नीकल जरनल्स) इत्यादि उपलब्ध करना है।
  • 4.संस्था मे छात्रो को प्रशिक्षण हेतु कम्प्यूटर, इन्टरनेट आदि सुविधा उपलब्ध कराना।
  • 5. संस्था के भवनो एंव प्रयोगशालाओ का रखरखाव।
  • 6. गैस्ट फेकल्टी की व्यवस्था।

जनभागीदारी समिति की बैठक:-

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष माननीय श्रीमती रेखा बिसेन अध्यक्ष जिलापंचायतबालाघाट की अध्यक्षता मे अंतिम बैठक दिनांक 26.04.2017 को हुई थी। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष माननीय श्रीमती रेखा बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट का कार्य काल माह सितम्बर 2017 मे समाप्त होने एवं तत्पश्चात् आज दिनांक तक जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कामनोनयन नही होने के कारण संस्था मे कोई बैठक आयोजित नही हो सकी है।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यो के नाम मनोनयन हेतु आयुक्त, तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश भोपाल के समक्ष प्रस्तुत किये है।